फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Assets worth six crore rupees belonging to drug traffickers frozen in ten months

Dehradun News: दस महीने में नशा तस्करों की छह करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Fri, 30 Oct 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Assets worth six crore rupees belonging to drug traffickers frozen in ten months
देहरादून। उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अब तस्करों की आर्थिक ताकत पर भी चोट की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी से जुटाई गई संपत्ति को चिह्नित कर उसे फ्रीज करने की कार्रवाई के तहत इस साल अब तक करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। वहीं, नशे के धंधे में बार-बार शामिल होने वाले 16 तस्करों को एक साल तक जेल में रखने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक, एक जनवरी से 20 अक्तूबर के बीच मादक पदार्थों की कमर्शियल मात्रा के साथ पकड़े गए तस्करों की वित्तीय जांच कराई गई। इस दौरान 19 लोगों की संपत्ति की पड़ताल में करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित होना सामने आया। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने इन संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश दिए। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई का मकसद केवल तस्करों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को कमजोर करना भी है। इसी रणनीति के तहत पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कानून के तहत 16 आदतन तस्करों के प्रिवेंटिव डिटेंशन को मंजूरी मिली है। इन्हें एक साल तक निरुद्ध रखा जाएगा। एसटीएफ अब इसी तरह के 20 से 22 अन्य तस्करों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed