फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhupesh Joshi of Kali Sena named for his comments on Ambedkar

Dehradun News: आंबेडकर पर टिप्पणी, काली सेना के भूपेश जोशी नामजद

Fri, 18 Sep 2026 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Bhupesh Joshi of Kali Sena named for his comments on Ambedkar
देहरादून। सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में काली सेना से जुड़े भूपेश जोशी के खिलाफ बसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भीम आर्मी से जुड़े अमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि भूपेश जोशी सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति भी अभद्र टिप्पणियां कीं। साथ ही संविधान को जलाने की धमकी देने और हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाली बातें प्रसारित करने का आरोप भी लगाया गया है। तहरीर में कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणियों से दलित समाज और डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो की तकनीकी जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया है कि 48 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर भीम आर्मी की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बसंत विहार थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उधर, इस मामले में भूपेश जोशी ने भी सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर सफाई दी। उन्होंने वीडियो संदेश साझा कर कहा कि उनका दलित समुदाय के साथ किसी तरह का कोई विवाद नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed