फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2023: Festival of Diwali today worshiping Ganesh-Lakshmi will bring prosperity Dehradun Uttarakhand

Diwali 2023: दीपावली का पर्व आज, गणेश-लक्ष्मी पूजन से आएगी समृद्धि, जानिए इस बार क्या है खास

Sun, 12 Nov 2023 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2023 03:41 PM IST
सार

हर साल दीपावली पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। सनातन धर्म में दीपावली को सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Diwali 2023: Festival of Diwali today worshiping Ganesh-Lakshmi will bring prosperity Dehradun Uttarakhand
गणेश लक्ष्मी जी - फोटो : Istock

विस्तार

दीपावली पर आज मंदिरों के साथ ही घरों में भी गणेश जी व लक्ष्मी जी की विशेष पूजा अर्चना कर लोग सुख और समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सप्ताहभर से दून के लोग बड़ी संख्या दीपावली पर्व के लिए खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


धनतेरस और छोटी दीपावली पर भी लोगों ने ज्वेलरी, चांदी के सिक्के, गणेश-लक्ष्मीजी की मूर्तियां, तांबे, कांसे व पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, बाइक, गाड़ी के साथ ही मिट्टी के दीये ,गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां, मोमबत्ती व झाडू, फूलों की तरह-तरह की माला आदि की देर रात तक खूब खरीदारी की।
विज्ञापन


वहीं इस बार घरों की सजावट के लिए लोगों ने विशेष तैयारियां की हैं। पावर पिक्सल एलईडी लड़ियां, क्राप लडियां, रॉकेट लड़ियों के साथ ही सेंसर दीपक, एलईडी बल्ब को घरों में सजाने के लिए प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन निकलते ही महानगरवासी घरों में साफ-सफाई में जुट गए थे। इसके बाद घरों को सजाने का सिलसिला शुरू हुआ। हर साल दीपावली पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। सनातन धर्म में दीपावली को सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।


ये भी पढ़ें...दिवाली पर उत्तराखंड में बड़ा हादसा: उत्तरकाशी में भूस्खलन से सुरंग में फंसे मजदूर, संकट में कई जानें, तस्वीरें

इस दिन शाम के समय लक्ष्मी-गणेशजी , भगवान राम,माता सीता, मां सरस्वती और हनुमानजी की पूजा होती है। महानगर के सभी मंदिरों में विधि विधान के लिए विशेष पूजा अर्चना होगी। इसके अलावा आज रात के समय घरों में पूजा अर्चना के बाद दीपक जलाकर महानगरवासी अमावस्या के अंधकार को दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed