फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Call to SMC chairpersons for cooperation in resolving school issues

Dehradun News: एसएमसी अध्यक्षों से स्कूलों की समस्याओं के समाधान में सहयोग का आह्वान

Wed, 19 Aug 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Call to SMC chairpersons for cooperation in resolving school issues
चकराता। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. गोविंद राम जायसवाल ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग के कार्यालय और राजकीय इंटर कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ई-ऑफिस व्यवस्था, पत्रावलियों और अभिलेखों की जानकारी लेते हुए कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कैंट इंटर कॉलेज चकराता में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) अध्यक्षों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एसएमसी अध्यक्षों को विद्यालय विकास और शैक्षिक गुणवत्ता में उनकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों की आवश्यकताओं और समस्याओं पर चर्चा करते हुए स्थानीय संसाधनों व सामुदायिक सहयोग से समाधान के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बुशरा, जिला समन्वयक प्रिया, सपना, सुरेंद्र कुमार, बीआरसी-सीआरसी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मेहरावना, कोटिकनासर, जाड़ी, मिंडाल, काण्डोईभरम, गबेला और जगथान सहित विभिन्न क्षेत्रों के एसएमसी अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed