फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car falls off Mussoorie's Bhadraraj Road

Dehradun News: मसूरी के भद्रराज मार्ग पर गिरी कार, दो लोगों को आई चोट

Mon, 24 Aug 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 24 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Car falls off Mussoorie's Bhadraraj Road
भद्रराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर रविवार रात रास्ता भटके पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि भद्रराज जाने वाली सड़क पर एक वाहन नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही हैप्पी वैली चौकी प्रभारी पुलिस टीम और आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सफेद रंग की कार सड़क से करीब 10 मीटर नीचे गिरी हुई मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में वाहन स्वामी नितिन गोयल निवासी करोल बाग, दिल्ली हाल निवासी कृषाली चौक देहरादून ने बताया कि वह अपने साथी अरविंद कुमार निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय रास्ता भटकने के कारण वे भद्रराज मंदिर जाने वाले मार्ग पर पहुंच गए। क्लाउड एंड से आगे रास्ता भटकने का पता चलने पर दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तीखी चढ़ाई पर कार के ब्रेक ठीक से नहीं लग पाए और वाहन पीछे की ओर खिसकते हुए सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं और दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed