फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Census in Uttarakhand SOP If exemption from duty is sought on health grounds medical Must given

उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान

Thu, 10 Sep 2026 11:19 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 10 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

पहली बार उत्तराखंड में देश के बाकी राज्यों से पहले जनगणना होगी। जनगणना का ट्रायल हरिद्वार में संपन्न हो चुका है।

विज्ञापन
Census in Uttarakhand SOP If exemption from duty is sought on health grounds medical Must given
उत्तराखंड जनगणना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जनगणना के दूसरे चरण में कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी कर दी है। स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट के आवेदनों के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। बोर्ड की सिफारिश पर ही छूट पर निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को उनके तैनाती स्थल के नजदीक ही ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


सचिव जगणना दीपक कुमार की ओर से एसओपी जारी की गई। जनगणना अधिनियम के अनुसार, कोई भी विभाग जनगणना कार्य के लिए कर्मचारी की ड्यूटी से इनकार नहीं कर सकता। नियम का पालन न करने वाले विभाग के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को उनके तैनाती स्थल के सबसे नजदीक ही ब्लॉक आवंटित किए जाएंगे। प्राथमिकता के तौर पर सबसे पहले उन स्कूलों से शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी के लिए लिया जाएगा, जहां शिक्षकों की संख्या अधिक हैं, जिससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़: छारछुम पुल पर भारतीय गांव के नाम का बोर्ड लगाने पर नेपाल में विरोध, ये उठाया सवाल

एकल शिक्षक वाले स्कूलों को जनगणना ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। जनगणना ड्यूटी से छूट के लिए आवेदन करने वालों के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। जनगणना के लिए रिजर्व में रखे गए कर्मचारी ड्यूटी के आधार पर अपने नियमित कार्य से छूट का दावा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed