{"_id":"69c52f566ac8b96b2a0815b3","slug":"chaitra-navratri-2026-on-ram-navami-cm-dhami-performed-kanya-pujan-at-cm-house-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanya Pujan: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में किया कन्या पूजन, की खुशहाली की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanya Pujan: मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में किया कन्या पूजन, की खुशहाली की कामना
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने किया कन्या पूजन
- फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन अवसर पर सीएम आवास में कन्या पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
Trending Videos
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कहा, श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: दून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, 12-14 घंटे का सफर अब एक घंटे में होगा पूरा, सीएम ने किया शुभारंभ
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा, आदर्शों और नैतिक मूल्यों के प्रति हमारी आस्था को और अधिक सुदृढ़ करता है। कन्या पूजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है, जो नारी सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।