फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Airtha village In Danger Cracks appearing below due to erosion by Pindar River

चमोली: पिंडर नदी के कटाव से ऐरठा गांव के नीचे पड़ रही दरार, खतरे की जद में आवासीय घर, शिफ्ट करने की मांग

Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 24 Aug 2026 10:49 PM IST
सार

पिछले दो दिन से पिंडर नदी से हो रहे कटाव से ऐरठा गांव को खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी व क्षेपंस खिमुली देवी ने बताया कि पिंडर नदी के कटाव से 20 आवासीय घर खतरे की जद में हैं।

विज्ञापन
Chamoli Airtha village In Danger Cracks appearing below due to erosion by  Pindar River
ऐरठा गांव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चमोली में देवाल विकासखंड का ऐरठा गांव खतरे की जद में है। यहां तेज बारिश और पिंडर नदी के बहाव के चलते गांव के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। इससे गांव के नीचे दरार आ गई है। ग्रामीणों ने खतरे की जद में आए 20 परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है।

विज्ञापन


पिछले दो दिन से पिंडर नदी से हो रहे कटाव से ऐरठा गांव को खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान प्रेमा देवी व क्षेपंस खिमुली देवी ने बताया कि पिंडर नदी के कटाव से 20 आवासीय घर खतरे की जद में हैं। कहा कि पिंडर नदी से लगातार हो रहे कटाव से आवासीय घरों के नीचे मोटी दरारें पड़ी हुई है, जिससे गांव के रमेश राम, नंदन राम, प्रमिला देवी, लक्ष्मण राम, प्रताप राम, गोविंद राम, रघुवीर राम, धनीराम, पदम राम, चंद्र राम, दिनेश राम, विमला देवी, राजेंद्र राम, खिलाप राम, रधुली देवी, राजेंद्र कुमार कैलाश राम, शांति देवी ओमप्रकाश, खिलाप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


आस्था के आंगन में कचरे का अंबार: मैली हो रही यमुनोत्री; जगह-जगह खुले में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से खतरे की जद में आए सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापन करने की मांग की। राजस्व निरीक्षक देवेंद्र का कहना है कि पिंडर नदी से गांव के नीचे भूस्खलन हो रहा है। इससे फिलहाल खतरे की संभावना नहीं है। भविष्य में नदी के कटाव का क्षेत्रफल बढने पर खतरे की संभावना हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed