फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reports of three suspects being arrested during a check in Shopian

शोपियां: चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों के गिरफ्तार होने की सूचना, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

Mon, 24 Aug 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां
संवाद न्यूज एजेंसी, शोपियां Published by: Akash Dubey Updated Mon, 24 Aug 2026 11:10 PM IST
सार

नाका चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। मुगल रोड पर पदपावन के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार इन लोगों को रोका गया। तलाशी में दो हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच धमकी भरे पोस्टर मिले।

विज्ञापन
Reports of three suspects being arrested during a check in Shopian
सुरक्षाबल (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा नाका चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मुगल रोड पर पदपावन के पास संयुक्त सुरक्षाबलों की एक टीम नियमित नाका चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल (जेके18बी-6130) पर सवार तीन लोगों को रोका गया।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि तलाशी के दौरान इन संदिग्धों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के पांच आपत्तिजनक व धमकी भरे पोस्टर बरामद किए गए।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान कुलगाम जिले के मतुल्हामा निवासी जुनैद अहमद, जुनैद मुजफ्फर  और चुदर कुलगाम निवासी आमिर यूसुफ के रूप में बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही हैं। 

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी तक सुरक्षाबलों या पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed