फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli Athlete Bhagirathi winning silver medal in the 42 km marathon held in Hyderabad

उत्तराखंड: चमोली की बेटी भागीरथी ने बढ़ाया मान, हैदराबाद में आयोजित मैराथन की 42 किमी की दौड़ में जीता रजत पदक

Sun, 30 Aug 2026 04:00 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 30 Aug 2026 04:00 PM IST
सार

भागीरथी ने मैराथन में 42 किमी की लंबी दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Chamoli Athlete Bhagirathi winning silver medal in the 42 km marathon held in Hyderabad
भागीरथी बिष्ट ने मैराथन में जीता रजत पदक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में देवाल के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन दौड़ में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। भागीरथी ने यह दौड़ महज 2 घंटे 51 मिनट में पूरी की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने भागीरथी को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भागीरथी ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि भागीरथी लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी वह ईरान में आयोजित 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित कई मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


उत्तराखंड शिक्षा विभाग: अनुरोध के आधार पर 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के हुए तबादले; सूची हुई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


भागीरथी बिष्ट ने बताया कि उनका सपना ओलंपिक खेलों में देश को स्वर्ण पदक दिलाना है। इस मौके पर विधायक भूपाल राम टम्टा, कांग्रेस नेता संदीप पटवाल आदि ने खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed