Chamoli News: बदरीनाथ में पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप; आर्मी मेजर समेत 10 से 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज
मेजरसादी वर्दी में एक जिप्सी में माणा की तरफ पहुंचे। वे माणा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ में घस्तोली तिराहे पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के आरोप में आर्मी मेजर समेत 10 से 15 अन्य जवानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम करीब पौने छह बजे की है। मामले में कोतवाली बदरीनाथ में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बदरीनाथ कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की ओर से पुलिस को दी तहरीर के अनुसार आर्मी मेजर अनमोल प्रीत और 10 से 15 अन्य आर्मी जवानों ने कथित तौर पर मारपीट की।
आरोप है कि मेजर अनमोल प्रीत नशे की हालत में थे। इस दौरान जवानों ने कांस्टेबल विजय सिंह और होमगार्ड दिनेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की तथा उनकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट में दोनों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही गई है।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट को सौंपी गई है। पुलिस ने मारपीट, दंगा, गलत तरीके से रोकने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मेजर सहित अन्य जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे ने उजाड़ा परिवार: एक साथ उठे छह जनाजे, शवों को देख बिलख उठे परिजन, मातम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें
पुलिस बैरियर पर मेजर की जिप्सी रोकने पर मचा बवाल
इन दिनों बदरीनाथ धाम के साथ ही देश के प्रथम गांव माणा में कांवड़िये बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। गढ़वाल स्काउट से आगे माणा पुल पर कांवड़ियों की भारी भीड़ और मास्टर प्लान के कार्यों को देखते हुए पुलिस की ओर से पुल पर बैरियर लगाया गया है। बड़ी गाड़ियों को आगे जाने से रोका जा रहा था, जबकि छोटे वाहनों को रुक-रुककर भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम लगभग पौने छह बजे आर्मी मेजर अनमोल प्रीत सादी वर्दी में एक जिप्सी में वहां पहुंचे। वे माणा गांव की ओर जा रहे थे। पुलिस की ओर से उन्हें रोकने पर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।