फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Newborn baby girl dead body found buried in cow dung accused widow mother arrested

Chamoli: ममता का कत्ल...गोबर के ढेर में दबा मिला नवजात बच्ची का शव, आरोपी विधवा मां गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर/गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर/गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 May 2025 07:37 PM IST
सार

Chamoli News: नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। उसकी स्थिति को देखकर गांव की महिलाओं को संदेह हुआ। पुलिस ने पूछताछ की महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात कही।

विज्ञापन
Chamoli News Newborn baby girl dead body found buried in cow dung accused widow mother arrested
बच्ची के शव को लेजाते दीपक बिष्ट व सूर्य प्रकाश पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली के नंदानगर क्षेत्र में एक महिला की हरकत ने मानवता को शर्मसार कर दिया। महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दबा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोबर के ढेर से नवजात के शव को निकाला और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। नंदानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। उसकी स्थिति को देखकर गांव की महिलाओं को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस बृहस्पतिवार को गांव में पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। ऐसे में अब पुलिस नवजात के पिता की तलाश कर रही है। पुलिस ने महिला से भी पूछताछ की, लेकिन वह नवजात के पिता के बारे में कुछ नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News:  अनाथ बच्चे और बेसहारा महिलाओं को मिलेगा अपना घर, ऐसे होगी आलंबन गांव की संरचना

नंदानगर थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गांव में जाकर महिला से पूछताछ की तो उसने नवजात को गोबर के अंदर दबाने की जानकारी दी। जहां से नवजात का शव बरामद कर लिया गया। नवजात के पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पार्षद सूर्य प्रकाश और दीपक ने किया अंतिम संस्कार
अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद नवजात का कोई परिजन मौजूद नहीं था। ऐसे में नवजात का अंतिम संस्कार करने को लेकर पुलिस के सामने समस्या थी। ऐसे में सुभाषनगर के पार्षद सूर्य प्रकाश पुरोहित और पाडुली के पार्षद दीपक बिष्ट आगे आए। उन्होंने नवजात का अंतिम संस्कार किया। पार्षद दीपक बिष्ट ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। नवजात का कोई परिजन वहां मौजूद नहीं था। ऐसे में हमने मानवता के नाते उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed