{"_id":"6a1f0740eb39275de00f13b2","slug":"chamoli-news-stones-fall-from-hillside-on-hemkund-sahib-pilgrimage-route-devotee-injured-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, श्रद्धालु घायल, पुलिस की तत्परता से मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, श्रद्धालु घायल, पुलिस की तत्परता से मिला इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 02 Jun 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
सार
निशान सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। पुलना गांव से करीब चार किलोमीटर आगे पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
पहाड़ से गिरे पत्थर, श्रद्धालु घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान मंगलवार को एक श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर गोविंदघाट थाने की पुलिस टीम ने मौके पर जाकर घायल श्रद्धालु को रेस्क्यू किया।
Trending Videos
थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि पुवायां, शाहजहांपुर, यूपी के 26 साल के निशान सिंह हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। पुलना गांव से करीब चार किलोमीटर आगे पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Accident: जैसलमेर से चारधाम दर्शन पर निकले थे आठ लोग; गंगा में गिरी इनोवा, चार की मौत, तीन लापता, तस्वीरें
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा गोविंदघाट से एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार के लिए गुरुद्वारा के डिस्पेंसरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। एंबुलेंस से उन्हें ज्योतिर्मठ के लिए रवाना कराया गया। निशान सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।