फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli News Water Seepage Now Reported in Tapovan Tunnel Area Becomes Hollow Company Evacuates Workers

Chamoli: अब तपोवन टनल में हो रहा पानी का रिसाव; जगह हुई खोखली, कंपनी ने श्रमिकों को हटाया

Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 17 Aug 2026 12:34 PM IST
सार

Chamoli News: हाल ही में चमोली में पीपलकोटी में सुरंग में भूस्खलन की घटना के बाद अब तपोवन परियोजना की टनल में भी पानी के रिसाव की खबर आई है।

विज्ञापन
Chamoli News Water Seepage Now Reported in Tapovan Tunnel Area Becomes Hollow Company Evacuates Workers
तपोवन सुरंग में रिसाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अब तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में खोखली जगह (कैविटी) बनने और पानी के रिसाव का मामला सामने आया है। हालांकि कंपनी ने इसे सामान्य घटना बताकर किसी तरह के संभावित खतरे से इन्कार किया है। वहीं कंपनी का कहना है कि इसका ट्रीटमेंट किया जा रहा है और श्रमिकों को वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


टीएचडीसी की पीपलपकोटी में निर्माणाधीन टनल में बीते 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एनटीपीसी की तपोवन परियोजना की टनल में भी पानी के रिसाव और खोखली जगह बनने की बात कही जा रही है। इसपर कंपनी की ओर से बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन


Chamoli: तमक नाले में छह दिन से लापता BRO का जवान, परिजनों की वीडियो वायरल, सीएम ने फोन पर की बात

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कहा है कि परियोजना की टीबीएम क्षेत्र की टनल में शनिवार को छोटी कैविटी बनी और रिसाव हुआ है। टनलिंग प्रक्रिया के दौरान इस तरह की कैविटी हो जाना साधारण बात है। इससे किसी तरह का संभावित खतरा नहीं है। बरसात में पानी का रिसाव होना भी सामान्य बात है। श्रमिकों को मौके से हटा दिया गया है और कुछ दक्ष श्रमिकों से इसका ट्रीटमेंट कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed