{"_id":"6a84a0e10076b49ae60571f2","slug":"chamoli-search-underway-for-missing-havildar-in-tamak-nala-using-state-of-the-art-radar-technology-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: तमक नाले में अत्याधुनिक रडार तकनीकी से हो रही लापता हवलदार की तलाश, ड्रोन की भी ली जा रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: तमक नाले में अत्याधुनिक रडार तकनीकी से हो रही लापता हवलदार की तलाश, ड्रोन की भी ली जा रही मदद
Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:46 PM IST
सार
10 अगस्त को तमक नाले के उफान पर आने से बीआरओ का चालक हवलदार पंकज लापता हो गया था। उसके बाद से कर्मी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तमक नाले में रडार से हो रही लापता कर्मचारी की तलाश
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमक नाले में आई आपदा की चपेट में आने से लापता बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश के लिए अत्याधुनिक रडार तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। साथ ही सर्च टीमें अन्य उपकरणों की मदद से भी कर्मी की खोज में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
10 अगस्त को तमक नाले के उफान पर आने से बीआरओ का चालक हवलदार पंकज लापता हो गया था। उसके बाद से कर्मी की तलाश की जा रही है। प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, बीआरओ, सेना सहित अन्य रेस्क्यू टीमें निरंतर तलाश कर रही हैं। तीन पोकलेन मशीनें, दो सर्च एंड रेस्क्यू डॉग भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मलबा आने से ढहा मकान: जिंदा दफन हो गए दो साल के बच्चे समेत तीन लोग, परिवार में मातम, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार), सर्च एंड डिटेक्शन उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। नाले के आगे नदी किनारे भी लगातार सर्च अभियान चल रहा है।
फिलहाल अभी लापता कर्मी का कुछ पता नहीं चल पाया है। आपदा में भारी मात्रा में मिट्टी-पत्थर व बोल्डर आए थे। इससे नदी का तल उबड़-खाबड़ हो रखा है। जिला प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है।