{"_id":"69e23e72f21802b04e0bda8a","slug":"char-dham-yatra-2713-pilgrims-complete-offline-registration-on-day-one-dehradun-news-c-5-drn1043-949061-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा : पहले दिन 2713 तीर्थयात्रियों ने कराए ऑफलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा : पहले दिन 2713 तीर्थयात्रियों ने कराए ऑफलाइन पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक कुल 18.41 लाख ने किए यात्रा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शुक्रवार को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन हरिद्वार, ऋषिकेश में बनाए पंजीकरण काउंटर पर 2713 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराए। अब तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 18.41 लाख पहुंच गया है। 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।
प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। कल से यात्रा शुरू होने से हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर व नया गांव में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन पंजीकरण काउंटरों पर तीर्थयात्रियों को भीड़ नहीं रही। हरिद्वार में 1043 व ऋषिकेश में 1670 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण कराया। जबकि नया गांव व हरबर्टपुर में एक भी पंजीकरण नहीं हुए हैं।
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकते हैं, उनकी सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी गई है। उन्होंने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की है सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए पंजीकरण अवश्य कराएं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X