सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham Temple Portals will open tomorrow CM Dhami will also attend

Chardham Yatra: सज गया बाबा केदार का धाम, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 21 Apr 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। कल केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं, 23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

Chardham Yatra 2026 Kedarnath Dham Temple Portals will open tomorrow CM Dhami will also attend
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट कल 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में खोले जाएंगे। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। इससे पहले आज बाबा केदार की डोली गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है।

Trending Videos


कपाट खुलने को लेकर धाम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और देश-विदेश से बड़ी संख्या में यात्री धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत, यातायात व्यवस्था, पैदल मार्ग पर शौचालय, आवास, खान-पान और पेयजल की सुविधाएं की हैं। इसके साथ ही पूरे मार्ग पर विद्युत और सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है तथा हर दो किलोमीटर पर स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। धाम और यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

Chardham Yatra: शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा और गरुड़ की डोली बदरीनाथ धाम रवान, लगे जय बदरी विशाल के उद्घोष

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक शौचालय और गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। राजस्थान के शेर सिंह, ऋषिकेश के सौरभ कालरा, देहरादून के ध्रुव, चमोली की पुष्पा बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट और पौड़ी की सोनाली नेगी सहित कई श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना की है।  

मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक

मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि केदारनाथ मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यह फैसला मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना और रील्स रिकॉर्ड करना सख्त मना है। इन नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी श्रद्धालु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed