{"_id":"69a02d78969f21ee0d0cad2a","slug":"cm-dhami-gave-gift-of-development-schemes-worth-rs-4121-10-lakh-to-ghansali-in-tehri-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सीएम धामी ने घनसाली को दी 4121.10 लाख की विकास योजनाओं की सौगात, कई क्षेत्रों में मिलेगी नई मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घनसाली में 4121.10 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत किए जाने के लिए विधिवत भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।
Trending Videos
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का पारंपरिक रूप से हनुमान गदा भेंट कर स्वागत किया गया। अस्पताल के लिए भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिवार को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैंड प्रस्तुति देकर समारोह को उत्सव का रूप दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ मास्टर प्लान: पौराणिक स्थलों और कॉरिडोर के कार्यों का होगा निरीक्षण, सीएस को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनका कार्य शीघ्र प्रारंभ कर तय समय में लोकार्पण सुनिश्चित किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मजबूत इच्छाशक्ति से संसाधनों की कमी को भी दूर किया जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X