फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leaders CM residence march today protest against purification ritual many join party

ंदेहरादून: 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस का सीएम आवास घेराव; शक्ति प्रदर्शन के लिए पहुंचे कार्यकर्ता

Mon, 07 Sep 2026 12:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 07 Sep 2026 12:05 PM IST
सार

हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के ‘शुद्धिकरण’ का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही कांग्रेस में उबाल है। आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास कूच करेंगे।

विज्ञापन
Congress Leaders CM residence march today protest against purification ritual many join party
कांग्रेस का सीएम आवास घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने एकत्रित हुए हैं। कांग्रेस ने घेराव कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा भी दून पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल शुद्धिकरण मामला तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में तहरीर देने पर भी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न करने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध कांग्रेस आक्रामक है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव करेगी, इसमें प्रदेशभर के पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया भाजपा सरकार ने उत्तराखंड के लोगों की भावना के विश्वासघात किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद अपने ही लोगों से शुद्धिकरण कराया। आगामी चुनाव के लिए भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पार्टी में शामिल होंगे कई लोग

सीएम आवास घेराव से पहले कांग्रेस में कई लोग शामिल होंगे। पूर्व दर्जाधारी रामकुमार वालिया भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने पिछले दिनों भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा उन्हें कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराएंगी।

हरीश रावत एक घंटे का रखेंगे मौन व्रत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नई दिल्ली स्थित आवास में एक घंटे का मौन व्रत रखेंगे। हरीश रावत पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य लाभ के लिए नई दिल्ली में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कुछ अनचाहे कारण और अदृश्य शक्तियां बार-बार ऐसी स्थिति पैदा कर दे रही हैं कि मैं उत्तराखंड की ओर प्रस्थान की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं। उत्तराखंड में अस्पृश्यता व अपमानकारी छुआछूत को संरक्षण दे रही शक्तियों के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अपनी भागीदारी को दर्ज करने के लिए सात सितंबर को अपने दिल्ली स्थित आवास पर एक घंटे का मौन व्रत रखूंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा कि छुआछूत, सामाजिक भेदभाव पैदा करने वाली शक्तियों को पराजित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed