फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress's remarks about women on the day of Karwa Chauth

करवाचौथ के दिन महिलाओं पर कांग्रेस की टिप्पणी शर्मनाक : चौहान

Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congress's remarks about women on the day of Karwa Chauth
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर देवभूमि की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करवाचौथ जैसे पवित्र त्योहार पर कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी शर्मनाक है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मातृशक्ति के पथ संचलन का वीडियो जारी कर व्यंग्य किया था। चौहान ने इसे महिलाओं के प्रति कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उत्तराखंड की मेहनती मातृशक्ति को निशाना बनाना अक्षम्य है। चौहान ने जोर देकर कहा कि राज्य निर्माण से लेकर विकास तक महिलाओं की केंद्रीय भूमिका रही है। उन्होंने कांग्रेस के इस आचरण को जनविरोधी और महिला-विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया। चौहान ने मांग की कि कांग्रेस को राज्य की जनता और मातृशक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed