फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber fraud arrested from Rajasthan

Dehradun News: 1.77 करोड़ की साइबर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud arrested from Rajasthan
देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिये कम रकम निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पीड़ित से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में पहुंचे थे। इसके अलावा उसके खाते में महज चार महीने में करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन मिला है।
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने यूट्यूब पर ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट विन अड्डा का विज्ञापन देखा था। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप के जरिये उससे संपर्क किया। ठगों ने कम रकम निवेश कर अधिक लाभ कमाने का झांसा दिया। उनके झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने वर्ष 2025 में अलग-अलग समय पर कुल 1,77,53,960 रुपये गंवा दिए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों और उनमें हुए लेनदेन की जांच शुरू की। बैंक खातों के विश्लेषण में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से करीब 14 लाख रुपये एक बैंक खाते में पहुंचे थे। इस खाते में चार महीने के दौरान करीब 95 लाख रुपये का संदिग्ध लेनदेन भी सामने आया। पुलिस ने बैंक खाते के खाताधारक की पहचान राजस्थान के डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं थाना क्षेत्र निवासी 41 वर्षीय किशोर पुत्र मदन लाल के रूप में की। महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ की टीम ने लाडनूं पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की भूमिका और बैंक खातों के जरिये हुए अन्य लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि साइबर ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने अपील की है कि ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या किसी भी तरह के अधिक मुनाफे का लालच देने वाली वेबसाइट और अज्ञात लोगों के झांसे में न आएं। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या रकम ट्रांसफर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article