फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Accused Of 55 lakh cyber fraud arrested in Punjab had ensnared victims by posing as a SEBI advisor

देहरादून: 55 लाख की साइबर ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और SEBI सलाहकार बनकर किया खेल

Tue, 29 Sep 2026 05:31 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 29 Sep 2026 05:31 PM IST
सार

अज्ञात लोगों ने उन्हें एसबीएसबीएल कम्युनिटी/वीआईपी कम्युनिटी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप में खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर आरोपियों ने निवेश के लिए भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Dehradun Accused Of 55 lakh cyber fraud arrested in Punjab had ensnared victims by posing as a SEBI advisor
साइबर ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के  फाजिल्का से सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू (26) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से छह लाख रुपये जमा हुए थे। जांच में उसके खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें एसबीएसबीएल कम्युनिटी/वीआईपी कम्युनिटी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप में खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर आरोपियों ने निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और सीडीएसएल/ एनएसडीएल के दस्तावेज दिखाकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराई गई। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक

मनीट्रेल से सामने आया आरोपी का नाम
एसटीएफ के अनुसार, जांच के दौरान ठगी की रकम के लाभार्थी बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की गई। इसी दौरान रकम की मनीट्रेल पंजाब के फाजिल्का निवासी सुखवीर सिंह तक पहुंची। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से छह लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में जमा हुए थे। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने पंजाब में दबिश देकर फाजिल्का क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बैंक खाते की जांच में साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। एसटीएफ अब इन शिकायतों और आरोपी के बैंक खाते में हुए लेनदेन की भी पड़ताल कर रही है।

व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ था जाल
पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगों ने पहले व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश का भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी दस्तावेज और ट्रेडिंग से जुड़े दावों के जरिये पीड़ित को रकम निवेश करने के लिए तैयार किया गया। अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने के बाद ठगी की गई। एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले अनजान लोगों और ऑनलाइन ग्रुप से सावधान रहें। बैंक खाता, ओटीपी, मोबाइल या अन्य बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed