फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Major accident in Mohabbewala truck collided with a car four feared dead

देहरादून : मोहब्बेवाला में बड़ा हादसा, ट्राले ने कार को मारी टक्कर, सहारनपुर के चार लोगों की मौत, बच्चा घायल

Wed, 04 Nov 2026 04:11 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 04 Nov 2026 04:11 PM IST
सार

परिवार कार से देहरादून आ रहा था। इस दौरान उनकी कार ट्राले की चपेट में आ गई। इस दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Dehradun Major accident in Mohabbewala truck collided with a car four feared dead
देहरादून में हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई इनमें से तीन लोग सहारनपुर के एक ही परिवार के हैं। खाद से भरा एक कंटेनर रंबल स्ट्रिप पार करते ही बगल में चल रही आई-20 कार के ऊपर पलट गया। कार पकंटेनर के नीचे दब गई। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह साल के बच्चे को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक और परिचालक मौके से भाग हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोहब्बेवाला चौक पर सहारनपुर से देहरादून आ रही आई-20 कार के बराबर से खाद से भरा कंटेनर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों कि रंबल स्ट्रिप पार करने के बाद अचानक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। भारी-भरकम कंटेनर के नीचे कार पूरी तरह दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन कार कंटेनर के नीचे दबी हुई थी। इस कारण लोग किसी को नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर के नीचे दबी कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सबसे पहले हाइड्रा के सहारे कंटेनर को कार के ऊपर से हटाया गया। इसके बाद दो कटर की मदद से कार की छत काटकर अलग की गई। काफी मशक्कत के बाद छह वर्षीय माहेर कपूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार में सवार चार अन्य लोगों को निकालकर दो एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मृतक मिश्रेष कपूर के छोटे भाई की गर्भवती पत्नी को देखने के लिए देहरादून आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मृतक

मिश्रेष कपूर (38 वर्ष)
निशा आनंद कपूर (38 वर्ष), पत्नी
किरण कपूर (63 वर्ष), मां
नीरज, कार चालक

घायल

 माहेर कपूर (06)

Trending Videos

गाड़ी काटकर निकाले शव

ट्राले के नीचे दबकर कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि कार काटकर शवों को निकाला गया। हादसे की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने का दावा

मोहब्बेवाला में हुई दुर्घटना की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए वह काफी दूर से तेज रफ्तार में आ रहा था। रंबल स्ट्रिप पार करते ही वह अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी दूर से डगमगाते हुए आ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed