{"_id":"6ae1e0bde1d3055595058b86","slug":"dehradun-mc-summoned-all-inspectors-confiscated-their-phones-then-set-out-for-surprise-inspection-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नगर आयुक्त ने सभी इंस्पेक्टर को बैठक के बहाने बुलाया, फोन किए जब्त, फिर औचक निरीक्षण पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नगर आयुक्त ने सभी इंस्पेक्टर को बैठक के बहाने बुलाया, फोन किए जब्त, फिर औचक निरीक्षण पर निकले
Wed, 28 Oct 2026 05:19 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त का औचक निरीक्षण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून की सड़कों पर आज अचानक नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। उन्होंने पहले सभी इंस्पेक्टर को बैठक के बहाने नगर निगम में बुलवाया और सभी के फोन जब्त करा लिये। उसके बाद सभी इंस्पेक्टर्स के साथ निरीक्षण करने के लिए सड़क पर उतर गए।
विज्ञापन
राजपुर रोड पर कई जगह कर्मचारी नहीं मिले तो इस पर इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर से जवाब तलब किया गया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर पर कार्रवाई के आदेश दिए।