फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News CM Dhami holds press conference regarding Seva Sankalp Abhiyan for PM Modi Birthday

देहरादून: सेवा संकल्प अभियान को लेकर सीएम धामी की प्रेसवार्ता, कहा-विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें सभी नागरिक

Fri, 11 Sep 2026 03:15 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 11 Sep 2026 03:15 PM IST
सार

पीएम की बतौर 25 साल पीएम, सीएम के रूप में उनकी ऐतिहासिक यात्रा है। देश इस उपलब्धि का साक्षी बनेगा। लाभार्थियों को इन योजनाओं से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिली है।

विज्ञापन
Dehradun News CM Dhami holds press conference regarding Seva Sankalp Abhiyan for PM Modi Birthday
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता की। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के सभी कार्यक्रम हम राज्य में भी करेंगे। उत्तराखंड पीएम मोदी की मनभूमि है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक 2047 विकसित भारत के संकल्प से जुड़ें। देश तभी जल्दी विकसित होगा जब हर देशवासी उसमें अपना योगदान देगा।

पीएम की बतौर 25 साल पीएम, सीएम के रूप में उनकी ऐतिहासिक यात्रा है। देश इस उपलब्धि का साक्षी बनेगा। लाभार्थियों को इन योजनाओं से जीवन में आगे बढ़ने में मदद मिली है। विकसित भारत संकल्प को पूरा करने में हमारे युवा हैं। हमारी ताकत युवा हैं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेशभर में सेवा शिविर लगेंगे। युवाओं से संवाद होगा। आमजन से भी संवाद होगा। सभी जिलों में जन-जन की सरकार कार्यक्रम होंगे। इसे प्रभारी मंत्री देखेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 12 कार्यक्रम तय हुए हैं। राज्य में जो भी काम हुए हैं। उनको हम यहां लाएंगे। ये ज्यादा लोगों को जोड़ने का अच्छा मौका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि विकसित भारत 2047 के तहत कलश यात्रा होगी। अभियान से सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। पहला कार्यक्रम आशीर्वाद का दीया होगा। गंगा तट से लेकर सभी बड़े संस्थान मेडिकल कॉलेज, बड़े बांध, स्मार्ट इंडस्ट्रियल सिटी, एम्स सैटेलाइट संस्थान में ये कार्यक्रम होंगे।

कैबिनेट में तय हुआ है कि मंत्री अपने विभाग की बैठक करेंगे। दूसरा कार्यक्रम 'मेरे सपनों का भारत' है। इसके तहत सभी शिक्षण संस्थानों में पीएम के 25 साल के कार्यों पर प्रतियोगिता होंगी। स्कूलों में चित्र प्रदर्शित होंगे। अभिभावकों को जोड़ा जाएगा। तीसरा कार्यक्रम 'नमो सेवा अनकही कहानियां' होगा। इसके तहत स्कूलों में देश की उपलब्धि पर आधारित नाटक होंगे। चौथा कार्यक्रम आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम होगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थी माताओं को सामने लाया जाएगा कि कैसे मदद मिली है।

युवा हमारे देश का भविष्य

कहा कि हमने युवा वर्ग को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। मेडिकल छात्रों की हमने बात सुनी और स्टाइपेंड बढ़ा दिया। मदरसों पर कार्रवाई किसी को टारगेट करके नहीं है। हम चाहते हैं कि सभी बच्चे अच्छी शिक्षा लें। उत्तराखंड में सभी बच्चे हमारे भविष्य हैं। मदरसों के आंकड़ों के जो खेल होते थे। उनको बंद करना भी हमारी प्राथमिकता है। भूमि संबंधी फ्रॉड भी बड़ी चुनौती है। हमने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed