{"_id":"6addc1b5ec5344ae890eee55","slug":"dehradun-news-dispute-broke-out-between-two-groups-in-patel-nagar-market-eight-people-arrested-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: पटेलनगर बाजार में दो पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने, आठ लोग गिरफ्तार
Sun, 25 Oct 2026 02:18 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:18 PM IST
सार
पटेलनगर को बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
आठ लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सभी लोग समझाने के बावजूद शांत नहीं हुए और आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्तूबर को कोतवाली पटेलनगर को बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस के समझाने के बावजूद वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आठ लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विकासनगर: वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, प्रीतम सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
ये लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में धर्मपुर नेहरू कॉलोनी निवासी विनोद प्रसाद नौटियाल (31), लोहियानगर निवासी राहुल शाह (18), धारावाली मोहब्बेवाला निवासी राजू (35), सुल्तान चौक ब्रह्मपुरी निवासी वसीम (25), शिव मंदिर ब्रह्मपुरी निवासी शिवराज (19), अमरदीप (18), विक्की (18) और आशीर्वाद एन्क्लेव देहराखास निवासी कर्ण (21) शामिल हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।