{"_id":"69e719fd177c22f750016b19","slug":"dehradun-news-gang-involved-in-debit-card-swapping-fraud-busted-three-arrested-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 66 कार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 66 कार्ड बरामद
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार
सेलाकुई की ओर से एक सफेद कार में कुछ लोग डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास अलग-अलग बैंकों के कुल 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए।
चार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने डेबिट कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। झाझरा चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 कार्ड, तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सेलाकुई की ओर से एक सफेद कार में कुछ लोग डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार (UP 14 FH 7340) को रोक लिया। गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास अलग-अलग बैंकों के कुल 66 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान अली (गाजियाबाद), नसीरुद्दीन (दिल्ली) और मोहम्मद खालिद (गाजियाबाद) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: कैफे से लौट रहे भाजपा नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों पर जाकर बुजुर्ग और अनजान लोगों को निशाना बनाते थे। मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लेते और पिन जानकर खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामद सामान को सील कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किन-किन क्षेत्रों में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है और इनके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

कमेंट
कमेंट X