सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Wild Summer Carnival Held at Lachhiwala Nature Park today

Dehradun: लच्छीवाला नेचर पार्क में आज से वाइल्ड समर कार्निवल; प्रकृति और रोमांच का दिखेगा संगम

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 01 Apr 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सांग नदी किनारे जल क्रीड़ा, इको-क्राफ्ट्स में पर्यावरण के अनुकूल शिल्प बनाने की कला सीखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा लोग परिवार के साथ बोटिंग का आनंद भी उठा सकेंगे।

Dehradun News Wild Summer Carnival Held at Lachhiwala Nature Park today
लच्छीवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

दून के लच्छीवाला नेचर पार्क में आज से वाइल्ड समर फेस्ट का शुभारंभ किया गया। 15 जून तक चलने वाला यह फेस्ट प्रकृति और रोमांच के संगम से सजेगा। समर कार्निवलमें हर आयु वर्ग के लिए कुछ खास है।

Trending Videos


वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए वाइल्ड समर फेस्ट की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य पर्यटकों और स्थानीय निवासियों, विशेषकर बच्चों को कुदरत के करीब लाना है। ए
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  ऑफ सीजन में बंद रहने वाले होटल, रेस्त्रां को बड़ी राहत, कम बिजली खर्च की तो कम आएगा बिल

डवेंचर जोन में रोमांच पसंद करने वालों के लिए रॉक क्लाइंबिंग और अन्य साहसिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जबकि प्रकृति पथ में जंगल की शांति के बीच पैदल भ्रमण और अनोखा अनुभव मिलेगा।

वहीं, सांग नदी किनारे जल क्रीड़ा, इको-क्राफ्ट्स में पर्यावरण के अनुकूल शिल्प बनाने की कला सीखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा लोग परिवार के साथ बोटिंग का आनंद भी उठा सकेंगे। यह फेस्ट प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed