सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dharmawala toll plaza RuckusToll worker left bloodied after being struck on head with a FASTag machine

धर्मावाला टोल प्लाजा पर बवाल: हिमाचल के युवकों ने कर्मचारी को पीटा, सिर पर फास्ट टैग मशीन से किए वार

संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 22 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश नंबर की कार टोल प्लाजा पर पहुंची। ऑटोमेटिक फास्टैग रीडर से वाहन का टोल कटते ही कार में सवार लोग भड़क गए और टोल कर्मियों से अभद्रता करने लगे।

Dharmawala toll plaza RuckusToll worker left bloodied after being struck on  head with a FASTag machine
धर्मावाला टोल प्लाजा पर बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मावाला स्थित टोल प्लाजा पर रविवार देर रात फास्टैग से टोल कटने के बाद कार सवारों ने जमकर दबंगई दिखाई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत अज्ञात आरोपियों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के सिर पर मशीन से कई वार किए गए, जिससे उसे टांके लगाने पड़े। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की विकासनगर बाजार में दुकान है।



कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत के अनुसार, शाहपुर कल्याणपुर निवासी निशांत कुमार ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया वह धर्मावाला स्थित नव निर्मित नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया देर रात करीब 2:21 बजे हिमाचल प्रदेश नंबर की कार टोल प्लाजा पर पहुंची। ऑटोमेटिक फास्टैग रीडर से वाहन का टोल कटते ही कार में सवार लोग भड़क गए और टोल कर्मियों से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  तीसरी मंजिल पर चढ़े दो और निहंग नीचे उतरे, अब अंदर चार ही मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन

कार सवारों ने गाली-गलौज करते हुए टोल लेन में ही वाहन खड़ा कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। विरोध करने पर दो अज्ञात पुरुष वाहन से उतर आए और उनके के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया उनमें से एक व्यक्ति ने टोल की पोर्टेबल फास्टैग मशीन उठाकर उनके के सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपियों ने लात-घूंसों से हमला जारी रखा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने और वाहन से कुचलने की धमकी भी दी। साथ ही उनके साथ मौजूद एक युवती ने भी गाली-गलौज किया और धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर लगी यूएफडी और फास्टैग रीडर मशीन को नुकसान पहुंचाया। घायल को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल, विकासनगर ले जाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed