सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctor Suicide Case: Police Issue Notice to Medical College, Seek Student's Academic Details

Doctor Suicide Case: मेडिकल कॉलेज को पुलिस ने जारी किया नोटिस, छात्रा की एकेडमिक जानकारी तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun Doctor Suicide Case: 24 मार्च की रात डॉ. तन्वी ने कार के अंदर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए थे।  

Doctor Suicide Case: Police Issue Notice to Medical College, Seek Student's Academic Details
डॉ.तन्वी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज की छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज को नोटिस जारी कर छात्रा के दाखिले से लेकर अब तक की समस्त एकेडमिक जानकारी तलब की है। इसके साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Trending Videos


गौरतलब है कि 24 मार्च की रात डॉ. तन्वी ने कार के अंदर इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एचओडी के बयान भी दर्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के क्रम में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से छात्रा के पीजी के सभी परीक्षा परिणाम, एमबीबीएस डिग्री और कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उसकी भागीदारी से जुड़ी जानकारी मांगी है। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही डॉ. तन्वी के साथी डॉक्टरों को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है। 

Doctor Suicide Case: दून में पीजी छात्रा के आत्महत्या मामले में एचओडी के बयान दर्ज, साथी डॉक्टरों से पूछताछ

प्रशासन मामले की निष्पक्षता से कर रहा जांच : प्राचार्य
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में अपना पक्ष जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहा है। सभी तथ्यों पर अध्ययन किया जा रहा है। जांच पूरी होने से पहले आरोप लगाना सही नहीं है। इसके अलावा ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से भी एचओडी के पक्ष में बयान जारी किया गया है।

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से छात्रा की एकेडमिक जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। साथी डॉक्टरों से पूछताछ जारी है।
- अंकित कंडारी, सीओ, सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed