फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dog Attacks Narayangad Schools Reopen After 4 Days Amid Stray Dog Attacks Parents Take Extra Precautions

Chamoli: लावारिश कुत्तों का आतंक, खुले नारायणबगड़ के स्कूल, बच्चों को डंडे लेकर छोड़ने गए अभिभावक

Sat, 22 Aug 2026 07:09 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 22 Aug 2026 07:09 PM IST
सार

बीते दिनों नारायणबगड़ बाजार में लावारिश कुत्तों के हमलों में पांच स्कूली बच्चों समेत 11 लोग घायल हुए थे। इसके बाद डीडीआरएफ, पशुपालन विभाग और वन विभाग की मदद से 90 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय की स्कूलें खोली गईं और सुबह अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे। एहतियात के तौर पर उन्होंने अतिरिक्त सावधानी बरती।

विज्ञापन
Dog Attacks Narayangad Schools Reopen After 4 Days Amid Stray Dog Attacks Parents Take Extra Precautions
बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते अभिभावक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीते चार दिनों से लावारिश कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत मिली। शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय के स्कूलों को भी खोल दिया गया। लोग डंडा साथ लेकर अपने बच्चों को स्कूलों तक छोड़ने गए। अभिभावकों ने अतिरिक्त सावधानी बरती। बीते कुछ दिनों से नारायणबगड़ बाजार में लावारिश कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। हमले में पांच स्कूली बच्चों सहित 11 लोग घायल हो गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीडीआरएफ और पशुपालन विभाग, वन विभाग की सहयोग से 90 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया गया।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में लावारिस कुत्तों के हमले में 11 लोग घायल हुए जिनमें पांच स्कूली बच्चे भी शामिल रहे। कुत्तों की बढ़ती दहशत को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के सभी विद्यालयों में 23 अगस्त तक अवकाश घोषित कर विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार शाम को कुत्ते ने एक गाय और खच्चर को भी काटा। बाद में गाय और खच्चर को टीका लगाया गया। अब सामान्य होती जा रही स्थिति को देखते हुए शनिवार से स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। बीईओ अनिनाथ ने इसकी पुष्टि की है। दूसरी ओर लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डीडीआरएफ की टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है और लोगों से अपने कुत्तों को वैक्सीन लगाने की अपील कर रही है। कुत्तों के लगातार हमलों से बाजार और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ था। जरूरी काम से बाहर आने वाले लोग हाथों में डंडा लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 90 पालतू और लावारिस कुत्तों का हो चुका वैक्सीनेशन

शुक्रवार को भी प्रशासन और पशुपालन विभाग ने एसडीआरएफ टीम की मदद से अभियान चलाकर 36 कुत्तों का टीकाकरण किया। पशुचिकित्सक डॉ उत्तम कुमार ने बताया कि अब तक 90 पालतू और लावारिस कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। गौरतलब है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराने के बाद क्षेत्र में कुत्तों के हमलों में कमी आने तथा स्थिति सामान्य होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।



ये भी पढ़ें...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

अब डिडोली गांव में लावारिस कुत्ते ने तीन बच्चों को काटा

जिलासू। बीते बृहस्पतिवार को डिडोली गांव में एक लावारिस कुत्ते ने तीन बच्चों को काट लिया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। घायल बच्चों को अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कुत्ता पिछले कुछ दिनों से गांव में घूम रहा था। सौरभ राज, जीतेंद्र कुमार और अंकित सहित ग्रामीणों ने उसे जाल की मदद से पकड़ कर दूर छोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed