सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Even in the Gulf crisis, the country and the state are united under the leadership of PM Modi: Bhatt

खाड़ी संकट में भी देश, प्रदेश पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट : भट्ट

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Even in the Gulf crisis, the country and the state are united under the leadership of PM Modi: Bhatt
विज्ञापन
- कहा, अफवाह और जमाखोरों से बचने की जरूरत
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी युद्ध संकट में भी देश और प्रदेश पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की क्षमता और तैयारियों की जो जानकारी दी है, उस पर जनता को पूरा भरोसा है। सभी को उनकी अपील पर अफवाह, पैनिक खरीदारी और जमाखोरों से बचने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, पीएम मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया संकट भारत की स्थिति और नीति स्पष्ट करने से देशवासी निश्चिंत हो गए हैं। एक स्वाभाविक लीडर की तरह एक बार फिर संकट की घड़ी में उन्होंने सामने आकर भरोसा दिलाया है कि संकट विकट है, लेकिन हमारी तैयारी और एकजुटता इसका सामना करने में सक्षम है। पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर देश में 53 लाख मीट्रिक टन रिजर्व है, जो लगभग दो महीने तक काम आ सकता है। इसी तरह देश की कुल जरूरत का 30 प्रतिशत स्वदेशी उत्पादन के साथ खाड़ी देशों और अन्य देशों से लगातार एलपीजी सप्लाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम उन चुनिंदा देशों में हैं, जिसके जहाज युद्धरत होमुर्ज खाड़ी से निकलकर सुरक्षित आ रहे हैं। अब तक पांच जहाज आ गए हैं। बाकी भी आने की उम्मीद है। इसी तरह खाड़ी देशों में काम कर रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी प्राथमिकता से प्रयास जारी हैं। हमें अफवाहों और झूठ से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस को देशहित में नकारात्मक राजनीति से बचने का आग्रह किया। खाड़ी संकट का सबसे पहले लाभ उठाने की कोशिश कांग्रेस की हिमाचल सरकार ने की है। युद्ध से महंगाई का डर दिखाने वाली सुक्खु सरकार ने तेल के दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed