{"_id":"6af1c420a273e3a55b06a854","slug":"farmers-rabi-sowing-delayed-while-awaiting-rain-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1004-138367-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बारिश के इंतजार में किसानों की रबी की बुआई अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बारिश के इंतजार में किसानों की रबी की बुआई अटकी
Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
- जाैनसार बावर में सूख रहे खेत, मटर की बुआई में देरी, लहसुन की फसल को भी बारिश का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। जौनसार-बावर क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण रबी की फसलों की बुआई खटाई में पड़ गई है। पानी के अभाव में खेतों की नमी कम होने से जमीन सख्त हो गई है, जिससे किसानों को जुताई में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव क्षेत्र में बहुतायत में बोई जाने वाली मटर की फसल पर पड़ रहा है। वहीं, खेतों में अंकुरित हो चुकी लहसुन की फसल को भी अब बारिश का इंतजार है।
जौनसार-बावर क्षेत्र की अधिकांश खेती वर्षा जल पर ही निर्भर है। यहां के किसान आसमानी बारिश के भरोसे ही अपनी फसलें उगाते हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण और अन्य जरूरतें पूरी होती हैं। लेकिन बीते कुछ वर्षों से मौसम का मिजाज किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कभी समय पर बारिश न होना तो कभी अत्यधिक बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है।
इन दिनों क्षेत्र में गेहूं, जौ, मसूर और मटर सहित रबी की अन्य फसलों की बुआई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों को अच्छी बारिश की दरकार है। पर्याप्त नमी न होने के कारण जुताई और बुआई का काम ठप पड़ा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो बुआई में देरी से फसलों की पैदावार पर भी सीधा असर पड़ सकता है। लहसुन की अंकुरित फसल के बेहतर विकास के लिए भी अब बारिश बेहद जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय किसान रण सिंह चौहान, जयपाल सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, चतर सिंह तोमर और गुमान सिंह बिष्ट ने बताया कि रबी की फसलों की बुआई के लिए इस समय बारिश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश न होने की स्थिति में उनके पास सिंचाई का कोई दूसरा साधन उपलब्ध नहीं है।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि रबी की फसलों की बुआई के लिए भूमि में पर्याप्त नमी होना आवश्यक है। नमी होने पर ही खेतों को तैयार कर बुआई की जा सकती है। यदि जल्द बारिश होती है, तो यह किसानों के लिए बड़ी राहत होगी।