{"_id":"6aad3689b15a0a4439012fd8","slug":"fight-in-chander-nagar-firs-filed-from-both-sides-dehradun-news-c-5-drn1008-1068677-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चंदर नगर में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चंदर नगर में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी
विज्ञापन
देहरादून। चंदर नगर लक्खीबाग में पुरानी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने क्रॉस प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के फिरोज खान ने सोहेब अली पर हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष के सोहेब ने फिरोज और उसके साथियों पर रॉड से हमला करने, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
फिरोज खान की तहरीर के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे वह नमाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रीठा मंडी निवासी शोएब अली स्कूटर से उनके सामने आया और उन्हें नीचे गिराकर लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि शोएब ने नुकीली चीज से भी हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। फिरोज ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करने और दोबारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
वहीं, सोहेब की तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 17 सितंबर को करीब 1:55 बजे फिरोज और उसके साथियों ने उसे स्कूटी से खींच लिया और रॉड से सिर पर हमला किया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसमें चोट आई। आरोप है कि इसके बाद उसका गला दबाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। सोहेब ने अपने परिवार को भी धमकाने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।