फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fine imposed on three spa operators

Dehradun News: तीन स्पा संचालकों पर 30 हजार जुर्माना

Tue, 25 Aug 2026 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fine imposed on three spa operators
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सोमवार को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटरों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, ग्राहकों के आने-जाने से संबंधित मेंटेनेंस रजिस्टर और कर्मचारियों के सत्यापन संबंधी दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान तीन स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया जाना पाया गया। इस पर संबंधित संचालकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को अपने यहां मौजूद दस्तावेज नियमित रूप से अद्यतन और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को हर समय क्रियाशील रखने और सेंटरों का संचालन निर्धारित नियमों के अनुसार करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी सेंटर में अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed