फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   FIR registered against priest for fraud worth

Dehradun News: मृतक की जमीन अपनी बताकर बेची, पुजारी पर 20 लाख की ठगी की प्राथमिकी

Mon, 31 Aug 2026 01:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 31 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against priest for fraud worth
सेलाकुई में एक मृत व्यक्ति की जमीन को अपना बताकर 20.35 लाख रुपये में बेचने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने रायपुर स्थित बालाजी धाम मंदिर के पुजारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर (यूपी) के नवादा रोड स्थित रूप विहार कॉलोनी निवासी राजेश धीमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन डिंपल शर्मा रायपुर (देहरादून) में रहती हैं। बहन के घर आने-जाने के दौरान उनका परिचय किद्दूवाला स्थित बालाजी धाम मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा से हुआ था। आरोप है कि राहुल ने रामपुर भाऊवाला में 250 वर्गमीटर का एक आवासीय प्लॉट अपना बताकर उन्हें 20.35 लाख रुपये में बेच दिया। 30 अगस्त 2017 को इसका बैनामा भी हो गया, जिसमें सर्किल रेट के अनुसार करीब 7.35 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी जमा की गई।
विज्ञापन


बैनामे के करीब एक सप्ताह बाद जब वह प्लॉट की नींव और चाहरदीवारी कराने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने काम रुकवा दिया। तब जाकर खुलासा हुआ कि प्लॉट राहुल शर्मा का है ही नहीं और इसके वास्तविक स्वामी की मौत हो चुकी है। ठगी का अहसास होने पर राजेश ने राहुल से संपर्क किया। राहुल ने रकम तीन प्रतिशत ब्याज सहित लौटाने का झांसा देकर चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बीते अप्रैल महीने में जब उसने राहुल शर्मा से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सेलाकुई थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश और शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल शर्मा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ संगठित धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed