{"_id":"6afaf22cec92e52dfe0ce5b6","slug":"folk-tradition-brought-to-life-through-faith-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1005-138555-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लाच्छा में 30 साल बाद हुआ पांडव नृत्य, आस्था के साथ जीवंत हुई लोक परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लाच्छा में 30 साल बाद हुआ पांडव नृत्य, आस्था के साथ जीवंत हुई लोक परंपरा
Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
- खत बहलाड के गांव में तीन दिन तक गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु
- गांव के हर परिवार से एक व्यक्ति ने रखा उपवास, हवन-यज्ञ में मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। तहसील क्षेत्र की खत बहलाड के लाच्छा गांव में 30 साल बाद आयोजित हुआ तीन दिवसीय पांडव नृत्य पूजन अनुष्ठान रविवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। तीन दशकों बाद हुए इस पारंपरिक धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। तीन दिनों तक पूरे गांव में ढोल-दमाऊ की गूंज और पांडव नृत्य के माध्यम से जौनसार बावर की समृद्ध लोक परंपरा जीवंत हो उठी। इस ऐतिहासिक अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
पुरोहित रामचंद्र नौटियाल, पंडित सुनील नौटियाल और रामदत्त नौटियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गांव की ठारी (ठर) में थाती-माटी का विशेष पूजन कराया। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति ने उपवास रखकर पूजन में भाग लिया और अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान आयोजित हवन-यज्ञ में आहुतियां देकर पूरे गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, राजी-खुशी व खुशहाली की कामना की गई।
पांडवों ने घर-घर जाकर मांगी भिक्षा, बांधी रक्षा रेखा
अनुष्ठान की परंपरा के अनुसार, पश्वाओं (पांडवों के रूप) ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर भिक्षाटन किया। इसके बाद ढोल-दमाऊ की थाप और देव निशानों के साथ पूरे गांव का फेरा लगाया गया। बुरी शक्तियों से बचाव के लिए गांव की सीमा के बाहर पारंपरिक रूप से रक्षा सूत्र (रक्षा रेखा) बांधा गया। तीनों दिन गांव के पंचायती आंगन में आयोजित पांडवों का पारंपरिक नृत्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
भंडारे के साथ हुआ भव्य समापन
अनुष्ठान के विधिवत समापन पर गांव में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर भंडारी राजेश तोमर, स्याणा जयपाल तोमर, पूरण सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, सुरेंद्र तोमर, नरेंद्र तोमर, माधो तोमर, जवाहर सिंह, बलबीर सिंह, मिजान सिंह और मुन्ना सिंह सहित कई ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।