{"_id":"6ae88ada188ca3594d0aa5b9","slug":"former-village-head-acquitted-of-charges-involving-verbal-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138177-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में पूर्व प्रधान दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में पूर्व प्रधान दोषमुक्त
Mon, 02 Nov 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट आकाश कुमार की अदालत ने तहसील चकराता के असोई गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह को गाली-गलौज और आपराधिक धमकी देने के आरोपों से संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
मामला एक जून 2024 का है। वादी भादू ने आरोप लगाया था कि अवैध खनन का विरोध करने पर सुबह करीब 8:30 बजे तत्कालीन ग्राम प्रधान ने गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। छह जून 2024 को चकराता थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई और 16 दिसंबर 2024 को आरोपपत्र भेजा गया। अभियोजन ने तीन गवाह पेश किए। जिरह में भादू ने कहा कि घटना के समय वह काम पर गया था और घटना उसकी पत्नी के साथ हुई, जिससे बयानों में विरोधाभास दिखा। वीडियो में गाली या धमकी की कोई आवाज नहीं मिली। वादी की पत्नी श्यामा देवी ने भी आवाज न होने की बात मानी। दोनों पक्षों में पट्टे की जमीन का विवाद भी सामने आया। विवेचक ने वीडियो आरोपपत्र के साथ नहीं भेजा।