सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four Feet of Snow at Kedarnath Dham; Shop Allotment to Begin Soon

Dehradun News: केदारनाथ धाम में चार फीट बर्फ, जल्द होगा दुकानों का आवंटन

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Four Feet of Snow at Kedarnath Dham; Shop Allotment to Begin Soon
विज्ञापन
- डीएम-एसपी और बीकेटीसी के प्रतिनिधियों ने केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच लिया तैयारियों का जायजा
Trending Videos

- धाम में पुलिस के 3 और आईटीबीपी के 12 जवान तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने केदार सभा के अध्यक्ष, बीकेटीसी के प्रतिनिधियों तथा हक-हकूकधारियों के साथ केदारनाथ का निरीक्षण किया। धाम में अभी 3 से 4 फीट तक बर्फ है। बर्फ हटने के बाद धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में धाम क्षेत्र में लगभग 3 से 4 फीट तक बर्फ जमी है जिसे हटाने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को लगातार सक्रिय किया जा रहा है। बर्फ हटने के साथ ही धाम में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। साथ ही यात्रा शुरू होने से पूर्व पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं आदि मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार टीमें भेजी जाएंगी। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में पुलिस के 3 तथा आईटीबीपी के 12 जवान तैनात हैं जो सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए हुए हैं। सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन, ठहरने एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान श्रीकेदार सभा के अध्यक्ष एवं बीकेटीसी सदस्य राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed