सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangster Vikram Murder Case Dehradun Police Announce Reward of 50,000 on Accused Poster Released

Dehradun: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड; झारखंड के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, पोस्टर किए जारी

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Gangster Vikram Murder Case: राजधानी के पॉश इलाके राजपुर रोड में सिल्वर सिटी मॉल के अंदर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।  

Gangster Vikram Murder Case Dehradun Police Announce Reward of 50,000 on Accused Poster Released
विक्रम हत्याकांड के फरार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दून पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। डालनवाला पुलिस ने मामले में नामजद छह फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही सभी आरोपियों के फोटो और विवरण के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी कर दिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है।

Trending Videos


पुलिस की ओर से जारी पोस्टर के अनुसार, सभी आरोपी कोतवाली डालनवाला में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 30/2026 के तहत वांछित/इनामी हैं। पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए इन आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की है। इन सभी आरोपियों के फोटो पोस्टर पर प्रकाशित कर उत्तराखंड के साथ-साथ झारखंड और अन्य राज्यों में भी चस्पा करने की तैयारी की है, ताकि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। इसके अलावा सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन वांछित अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल कोतवाली डालनवाला से संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विदित हो कि राजधानी के पॉश इलाके राजपुर रोड में सिल्वर सिटी मॉल के अंदर झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अर्जुन सुबह जिम करके बाहर निकल रहा था, तभी सीढि़यों के पास पहले से घात लगाए शूटरों ने उसके सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। इसके बाद वह फरार हो गए थे। उत्तराखंड पुलिस ने मामले में झारखंड से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें झारखंड समेत उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है।

Dehradun:  चुना भट्टा के पास खंडहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

जल्द नहीं हुई गिरफ्तारी तो इनाम बढ़कर होगा एक लाख
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द इनकी गिरफ्तारी नहीं होती तो इन पर इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाएगी। इस संबंध में फाइल तैयार की जा रही है।

इन फरार आरोपियों की हुई पहचान

  • आकाश कुमार प्रसाद उर्फ अरुण कुमार प्रसाद (22 वर्ष), निवासी बागबेड़ा, जमशेदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखंड।
  • विनोद कुमार साह उर्फ साहू, निवासी उलिडीह टैंक रोड, मानगो, जमशेदपुर, झारखंड।
  • यशराज पुत्र राजकुमार सिंह (24 वर्ष), निवासी गाराबासा, थाना बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।
  • अंकित कुमार वर्मा उर्फ अंकित वर्मा (31 वर्ष), निवासी थाना रोड, टेल्को, लोहरदगा, झारखंड।
  • आयुष दीप कुमार सिंह (24 वर्ष), निवासी आरपी पटेल स्कूल रोड, जुगसलाई, जमशेदपुर, झारखंड
  • विशाल सिंह (28 वर्ष), निवासी गाराबासा, बागबेड़ा, जमशेदपुर, झारखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed