सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar: Case of Forced Labor and Inhumane Treatment of Minors at Factory Plant Head Arrested

Haridwar: फैक्टरी में नाबालिगों से जबरन काम कराने और अमानवीय व्यवहार का मामला, प्लांट हेड गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। पिछले करीब दो वर्षों से सिडकुल स्थित कार्तिक एंटरप्राइजेज में काम कर रही थी। इसके बाद मामला खुला।

Haridwar: Case of Forced Labor and Inhumane Treatment of Minors at Factory Plant Head Arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित फैक्टरी में नाबालिग लड़कियों से जबरन काम कराने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने प्लांट हेड रजनीश शर्मा को गिरफ़्तार किया है। आरोप है कि फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े लोगों ने लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की। हाथ-पांव बांधकर प्रताड़ित किया और वीडियो बनाते हुए जबरन चोरी कबूलने का दबाव बनाया।

Trending Videos


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली है। पिछले करीब दो वर्षों से सिडकुल स्थित कार्तिक एंटरप्राइजेज में काम कर रही थी। उसके साथ दो अन्य नाबालिग लड़कियां भी काम करतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर उन्हें नौकरी पर रखा था। साथ ही मजदूरी में कटौती और पूरा वेतन न देने की भी शिकायत सामने आई है। 24 मार्च को तीनों लड़कियां चाय पीकर लौटीं तो उन्हें बुलाकर पहले महिला गार्ड से तलाशी कराई गई। कुछ न मिलने के बावजूद दोपहर में फिर से ऑफिस में बुलाया गया, जहां उनके साथ अभद्रता की गई।

Dehradun: छह साल बाद भी लटका है उत्तराखंड राष्ट्रीय विधि विवि का मामला, आरटीआई के तहत मांगी सूचना में खुलासा

विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई और दुपट्टे उतरवाकर उनके हाथ-पांव बांध दिए गए। उन्हें प्लांट में ले जाकर अन्य कर्मचारियों के सामने अपमानित किया गया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए चोरी स्वीकार करने का दबाव बनाया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी नितेश शर्मा को प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद प्लांट हेड समेत पांच लोगों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच के दौरान आरोपी प्लांट हेड रजनीश शर्मा को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

उसके मोबाइल की जांच में घटना से जुड़े वीडियो भी बरामद हुए। साथ ही दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िताओं की उम्र में हेरफेर किया गया था और उनसे जोखिम भरे कार्य कराए जा रहे थे। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed