{"_id":"6aa3562bf222c8319200c213","slug":"heading-towards-a-new-record-second-phase-set-to-begin-on-september-15-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नए रिकॉर्ड की ओर चारधाम यात्रा, 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है दूसरा चरण; चुनौतियां लेंगी परीक्षा
Fri, 11 Sep 2026 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 06:45 AM IST
सार
15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, लेकिन यात्रा मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन जोन की चुनौतियां भी परीक्षा लेंगी। यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार कर चुका है। सरकार को उम्मीद है कि यह संख्या 60 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
अभी जारी है यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है, लेकिन यात्रा मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन जोन की चुनौतियां भी परीक्षा लेंगी। यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 50 लाख पार कर चुका है। सरकार को उम्मीद है कि यह संख्या 60 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ। 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से संचालित हुई। इस बार मानसून सीजन में श्रद्धालुओं की संख्या में भले ही कमी आई, लेकिन यात्रा निर्बाध रूप से चलती रही।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार हो चुकी है। यात्रा नवंबर तक चलेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख तक पहुंच सकती है। बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
विज्ञापन
यात्रा मार्ग पर कई भूस्खलन जोन
ऋषिकेश से बदरीनाथ, केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन जोन हैं। बदरीनाथ मार्ग पर कमेड़ा, पर्थाटीप, मैठाणा, बांजपुर, विरही, भनेरपानी, हाथी पहाड़ में भूस्खलन की बड़ी चुनौती है। हालांकि यात्रा के दूसरे चरण के लिए सरकार ने मलबा हटाने के साथ अस्थायी काम शुरू कर दिए। लेकिन दीर्घकालीन काम में समय लगेगा। 15 सितंबर के बाद यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी आएगी। ऐसे में भूस्खलन क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या एक चुनौती रहेगी।
चारधाम यात्रा मार्गों में पूरी तरह से यातायात के लिए बहाल रहेगा। जिन स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है, वहां पर काम शुरू किया गया। यात्रियों को किसी तरह की परेशान न हो, यह सरकार की प्राथमिकता है।
-पंकज कुमार पांडे, सचिव, लोक निर्माण विभाग