{"_id":"6ab4a94a5b6c2f840b09ac96","slug":"karnaprayag-nainital-highway-blocked-by-landslide-in-chamoli-long-traffic-jam-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर पहाड़ी खिसकी, यातायात ठप; दो युवा बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर पहाड़ी खिसकी, यातायात ठप; दो युवा बाल-बाल बचे
Thu, 24 Sep 2026 10:08 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कर्णप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, कर्णप्रयाग
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:08 AM IST
सार
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह सिरोली के पास बड़ा भूस्खलन हुआ। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग हाईवे पर पहाड़ी खिसकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्णप्रयाग-नैनीताल हाईवे पर बैनीताल जाने वाले मार्ग के समीप सिरोली के पास बृहस्पतिवार सुबह बड़ा भूस्खलन हो गया। सुबह लगभग 7:55 बजे पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारु कर दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है।