सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Helicopter Preparations Complete; Booking to Begin Soon

Dehradun News: केदारनाथ हेली की तैयारियां पूरी, जल्द शुरू होगी बुकिंग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Helicopter Preparations Complete; Booking to Begin Soon
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही हेली कंपनियों को संचालन का जिम्मा सौंप कर टिकटों की बुकिंग शुरू की जाएगी।
Trending Videos

22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल रहे हैं। 21 अप्रैल से केदारनाथ हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा के नौ हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। यूकाडा ने कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है। शीघ्र ही कंपनियों को अलग-अलग हेलिपैड से हेली उड़ानों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बार हेली टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से की जाएगी। हेली कंपनियों को चयन कर किराया निर्धारित करने के बाद ही यूकाडा बुकिंग स्लॉट की तिथि तय करेगा। यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि जल्द ही सरकार के दिशानिर्देश पर बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed