{"_id":"6a8880063e665c92700c3399","slug":"narendra-nagar-integrated-institute-of-engineering-and-technology-to-operational-from-this-academic-session-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर: इसी सत्र से संचालित होगा एकीकृत इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान, 90 सीटों पर होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर: इसी सत्र से संचालित होगा एकीकृत इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान, 90 सीटों पर होगा दाखिला
Fri, 21 Aug 2026 10:16 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:16 PM IST
सार
पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए 18 शिक्षण पदों का सृजन किया गया है, जिसमें दो प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और 12 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में राजकीय पॉलिटेक्निक को उच्चीकृत कर एकीकृत इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संस्थान के रूप स्थापित किया है। इसी सत्र से संस्थान में बीटेक कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग व एआई पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 90 सीटें होंगी। शासन ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित अन्य पद सृजित करने की स्वीकृत दी है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश के अनुसार नरेंद्रनगर स्थित संस्थान को तकनीकी विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में आवश्यक आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही संस्थान में आवश्यक भवन, कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं अन्य सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज में फिर रैगिंग: पीड़ित जूनियर डॉक्टर का आरोप, सीनियर के गिलास से पानी पी लिया तो धमकाया
विज्ञापन
पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए 18 शिक्षण पदों का सृजन किया गया है, जिसमें दो प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और 12 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। इसके अलावा छह गैर शिक्षण पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई। बीटेक कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग में 60 सीटें व एआई में 30 सीटें निर्धारित हैं।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान में इसी सत्र से पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इससे नरेंद्रनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक व रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। खास कर एआई और कंप्यूटर साइंस में उच्च शिक्षा की सुविधा क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगी।
नरेंद्रनगर को शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। आधुनिक तकनीकी शिक्षा की सुविधा क्षेत्र में उपलब्ध होने से स्थानीय युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ भविष्य के रोजगार के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। प्रवेश प्रक्रिया अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की स्वीकृति व विश्वविद्यालय की अनुमति के बाद संबंधित शैक्षणिक सत्र के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू की जाएगी।