फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New committee formed for Thaina Temple

Dehradun News: थैना मंदिर की नई समिति गठित, हृदय सिंह तोमर अध्यक्ष

Sat, 31 Oct 2026 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 31 Oct 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
New committee formed for Thaina Temple
कालसी। महासू चालदा देवता मंदिर थैना के सुंदरीकरण और विस्तारीकरण के लिए शनिवार को नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। बिजऊ गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक कमिश्नर हृदय सिंह तोमर को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय मंदिर के वजीर व सदर स्याणा बलदेव सिंह तोमर की अध्यक्षता में खत पंजगांव के 22 गांवों की आम बैठक में लिया गया। बैठक का उद्देश्य मंदिर परिसर के कार्यों में तेजी लाना और 2031-32 में चालदा देवता के थैना गांव में प्रवास की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करना है। पूर्व की समिति को भंग कर नई कार्यकारी समिति बनाई गई। स्वराज सिंह चौहान सचिव, पूरण सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, राजेंद्र चौहान उपाध्यक्ष और बलबीर सिंह भंडारी मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए। लेखा परीक्षक, पर्यवेक्षक और संरक्षक समितियों में भी सदस्य शामिल किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed