{"_id":"6ad21df99e8cb73e270478ee","slug":"pawan-won-the-district-planning-committee-election-by-one-vote-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-104925-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जिला योजना समिति के चुनाव में पवन एक वोट से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जिला योजना समिति के चुनाव में पवन एक वोट से जीते
विज्ञापन
मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी से जिला योजना समिति के सदस्य के लिए सभासद पवन थलवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी गीता कुमाई को एक मत से पराजित किया। चुनाव में पवन थलवाल को सात, गीता कुमाई को छह मत मिले। निर्वाचन प्रक्रिया में नगर पालिका के सभी 13 सभासदों ने मतदान किया।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम राहुल आनंद ने कहा कि जिला योजना समिति के लिए मसूरी से एक सीट थी, इसमें 13 सभासदों में से ही चुनाव होना था, तीन सभासदों ने नामांकन किया था लेकिन एक ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद दो लोगों ने चुनाव में प्रतिभाग किया। इसमें पवन थलवाल को 7 मत और गीता कुमाई को 6 मत प्राप्त हुए हैं, इसमें पवन थलवाल विजयी घोषित किया गया है।
पवन थलवाल ने कहा कि जिला योजना समिति के माध्यम से मसूरी की प्रमुख समस्याओं और जरूरतों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान, जाम से निजात, सड़कों की स्थिति में सुधार, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास किए जाएंगे।