{"_id":"6a5c8b51bbe0cac629049855","slug":"people-tied-leash-around-youth-s-neck-and-beat-him-severely-while-he-came-to-meet-a-girl-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से मिलने की खौफनाक सजा: भीड़ ने मुस्लिम युवक के गले में पट्टा बांधा, जमकर की पिटाई, दस लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से मिलने की खौफनाक सजा: भीड़ ने मुस्लिम युवक के गले में पट्टा बांधा, जमकर की पिटाई, दस लोगों पर एफआईआर
Sun, 19 Jul 2026 02:06 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:06 PM IST
सार
हरिद्वार के कनखल में एक युवक युवती से मिलने गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने युवक को देखा तो पिटाई कर दी। युवक इस दौरान बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सुवक को पीटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनखल कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में लोगों परिचित युवती से मिलने गए मुस्लिम युवक से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि लोगों ने युवक के गले में पट्टा बांधा और उसे पीटा। इस दौरान युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
कॉलोनी में हंगामा खड़ा होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आठ-10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर की है। जब शादाब नाम का युवक अपनी परिचित युवती से मिलने के लिए उसके घर गणपति धाम कॉलोनी कनखल में गया था। इस बीच कुछ लोगों भी वहां पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन