फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pithoragarh Army Recruitment 18 thousand youth returned in Two days situation returned to normal

Army Recruitment: भीड़ कम होने से प्रशासन ने ली राहत की सांस, 18 हजार युवा वापस लौटे, पटरी पर लौटे हालात

Thu, 21 Nov 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:14 PM IST
सार

प्रशासन को उनके लिए वाहनों और रहने-खाने की व्यवस्था करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। भर्ती स्थल में भी भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई और भीड़ नियंत्रित करने के लिए सेना को युवाओं पर लाठियां फटकानी पड़ी।

विज्ञापन
Pithoragarh Army Recruitment 18 thousand youth returned in Two days situation returned to normal
बसों से रवाना हुए युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती में उमड़ी युवाओं की भीड़ के बाद उपजे हालात सामान्य होने लगे हैं। भर्ती में शामिल होकर 18 हजार से अधिक युवा वापस अपने घर लौटे हैं। भीड़ कम होने से प्रशासन के साथ ही आम जन ने भी राहत की सांस ली। 10 वें दिन यूपी के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया हुई। चार हजार से अधिक युवा भर्ती में शामिल हुए।  

विज्ञापन


सीमांत जनपद में 12 से 27 नवंबर तक प्रादेशिक सेना भर्ती आयोजित हो रही है। नौं वें दिन बीते बुधवार को यूपी के 20 हजार से अधिक युवा भर्ती में शामिल होने पहुंचे तो हालात बिगड़ गए। प्रशासन को उनके लिए वाहनों और रहने-खाने की व्यवस्था करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। भर्ती स्थल में भी भीड़ अधिक होने से भगदड़ मच गई और भीड़ नियंत्रित करने के लिए सेना को युवाओं पर लाठियां फटकानी पड़ी।
विज्ञापन


Pithoragarh Army Recruitment: युवाओं का लौटना शुरू, वापसी में भी सभी बसें फुल, ट्रेनें भी खचाखच भरकर गईं

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के बाद युवाओं के वापस लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। दो दिनों के भीतर 18,000 युवाओं की वापसी हुई तो हालात सामान्य हुए हैं। भीड़ कम होने से प्रशासन और सेना में राहत है। 80 से अधिक बस, 150 से अधिक टैक्सी युवाओं को वापस लेकर रवाना हुईं।

एपीएस के पास बने अस्थाई बस स्टैंड में युवाओं की खासी भीड़ जुटी रही। भीड़ अधिक होने से बस में सीट पाने के लिए मारामारी रही। हालांकि पूरे दिन बस और टैक्सी की आवाजाही से युवाओं को खासी राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed