Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Political temperature rises in Mussoorie; three formal complaints filed over confrontation between BJP and Congress

Dehradun News: मसूरी में चढ़ा सियासी पारा, भाजपा-कांग्रेस के बीच टकराव पर तीन तहरीर

Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Political temperature rises in Mussoorie; three formal complaints filed over confrontation between BJP and Congress
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के मौसम का मिजाज भले ही ठंडा होने लगा है, लेकिन राजनीतिक माहौल गरम है। चार नवंबर को जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस के भूमि बचाओ आंदोलन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए टकराव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में भाजपा की ओर से तीन अलग-अलग तहरीर कोतवाली मसूरी में दी गईं हैं। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, भाजपा सभासद अनिल गोयल और युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार की ओर से दी गई शिकायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट, अभद्रता, जान से मारने की धमकी और महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं की ओर से पुलिस को दी गई तहरीरों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके हाथों से काले झंडे छीनने शुरू कर दिए और डंडों से हमला करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। शिकायत में अनुज गुप्ता पर रजत अग्रवाल के सिर पर डंडे से वार करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, बिल्लू थापली, सुशांत बोहरा और अमरेंद्र बिष्ट समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी मारपीट और विवाद में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन




बॉक्स : पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी भाजपा नेताओं के खिलाफ दी तहरीर

पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार नवंबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जॉर्ज एवरेस्ट में आयोजित भूमि बचाओ आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट और गाली-गलौज की। अनुज गुप्ता के अनुसार, घटना में कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र बिष्ट को भी चोटें आई हैं, जबकि उन्हें भी चोट पहुंचाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दिए जाने के बाद मसूरी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जॉर्ज एवरेस्ट में भूमि बचाओ आंदोलन को लेकर शुरू हुआ विरोध अब आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस शिकायतों तक पहुंच गया है। मौसम में बढ़ती ठंड के बीच शहर का राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed